मुंबई: 1993 मुंबई बम ब्लास्ट के कुछ पीड़ितों के परिजनों ने आज याकूब मेमन को फांसी देने की मांग की और इस संबंध में एक सामूहिक याचिका मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को सौंपी।
यहां स्थित विधानभवन में फडणवीस को सौंपे गए ग्यापन में तुषार देशमुख ने कहा है याकूब को फांसी के फंदे पर लटका दिया जाना चाहिए।
मुंबई बम विस्फोटों में अपनी मां को खोने वाले तुषार ने कहा परिवारों ने गहरी पीड़ा हुई है। हम मांग करते हैं कि मौत की सजा पर तामील किया जाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि ग्यापन पर पीडि़तों के परिवारों के 1600 लोगों के हस्ताक्षर हैं।
याकूब को फांसी कल 30 जुलाई को दी जानी है लेकिन उसने इस पर रोक लगाने की मांग की है। उसकी अपील पर दो न्यायाधीशों की पीठ की अलग अलग राय होने के बाद उच्चतम न्यायालय ने उसके भाग्य पर फैसला करने के लिए कल तीन न्यायाधीशों की पीठ गठित की है।