Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आम यात्रियों के लिए आज से शुरू हुईं लोकल ट्रेनें, जानिए किस समय कर सकते हैं यात्रा

आम यात्रियों के लिए आज से शुरू हुईं लोकल ट्रेनें, जानिए किस समय कर सकते हैं यात्रा

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : Feb 01, 2021 07:17 am IST, Updated : Feb 01, 2021 07:17 am IST

आज से हार्बर, सेंट्रल और वेस्टर्न तीनों लोकल रूट के आम यात्री भी लोकल ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं। हालांकि सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक पिक ऑवर्स में आम यात्रियों को लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति नहीं है।

mumbai local train services begins for all passengers from today know train timings आम यात्रियों के - India TV Hindi
Image Source : ANI आम यात्रियों के लिए आज से शुरू हुईं लोकल ट्रेनें, जानिए किस समय कर सकते हैं यात्रा

मुंबई. देश की 'आर्थिक राजधानी' मुम्बई की लाइफ लाइन कही जानेवाली लोकल ट्रेन आम यात्रियों के लिए लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज से शुरू हो गयी है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देख मार्च 2020 से लोकल सेवाएं आम यात्रियों के लिए बंद की थी। सिर्फ अत्यावश्यक सेवाओ में कार्यरत कर्मचारियों के लिए ही लोकल ट्रेन की सेवाएं शुरू थी।

पढ़ें- भारतीय रेल ने फिर दी गुड न्यूज, अब किया इन ट्रेनों का ऐलान, देखिए लिस्ट

अब आज से हार्बर, सेंट्रल और वेस्टर्न तीनों लोकल रूट के आम यात्री भी लोकल ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं। हालांकि सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक पिक ऑवर्स में आम यात्रियों को लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति नहीं है। आम यात्री सुबह 4 बजे से 7 बजे तक,  दोपहर में 12 से 4 बजे तक और रात में 9 बजे से देर रात सवा एक बजे आखिरी ट्रेन छूटने तक लोकल ट्रेनों में सफर कर सकते है।

पढ़ें- Kisan Andolan: भाजपा नेता ने ही कर दी विधायक को पार्टी से निकालने की मांग, लगाया बड़ा आरोप

लोकल ट्रेनों में यात्रा के लिए कोरोना के नियमों का पालन करना अनिवार्य है। यात्रियों को स्टेशन परिसर में और लोकल ट्रेनों में मास्क लगाकर रखना होगा, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा और आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल करना होगा। आज हालांकि पहले दिन पहली ट्रेन में यात्रियों की ज्यादा भीड़ तो नहीं दिखी लेकिन लोगो ने लोकल ट्रेन शुरू होने से राहत की सांस ली है। लोकल ट्रेनों में आम यात्रियों को पहले अनुमति नही होने से सड़क के रास्ते भीड़ से भरी बसों, टैक्सी, ऑटो में ट्रैवल करना पड़ता था जिस कारण ट्रैफिक में समय और पैसे भी ज्यादा लगते थे। अब पैसे और समय दिनों की बचत हो रही है।

पढ़ें- Tourist Highway में बदलेगी लेह से कारगिल की सड़क, जानिए क्या है सरकार का प्लान

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement