1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारी बारिश से मुंबई बेहाल, सड़कों पर आया सैलाब, हाईटाइड की आशंका

भारी बारिश से मुंबई बेहाल, सड़कों पर आया सैलाब, हाईटाइड की आशंका

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 07, 2018 04:41 pm IST,  Updated : Jun 07, 2018 04:49 pm IST

दो घंटे की तेज बारिश ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को बेहाल कर दिया है। प्री-मॉनसून की बरसात के बाद मायानगरी की सड़कों पर सैलाब आ गया।

Mumbai heavy rain- India TV Hindi
Mumbai heavy rain Image Source : INDIA TV

मुंबई: दो घंटे की तेज बारिश ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को बेहाल कर दिया है। प्री-मॉनसून की बरसात के बाद मायानगरी की सड़कों पर सैलाब आ गया। लिहाजा हमेशा दौड़ने-भागने वाली मुंबई की रफ्तार थम गई। सड़कों पर गाड़ियां रेंगने लगीं और मुंबई की लाइफ लाइन लोकल सुस्त पड़ गई। बारिश के बाद दादर, वर्ली, कुर्ला, कांदिवली, अंधेरी, घाटकोपर जैसे निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है। जिससे बीएमसी के तमाम दावों की फिर से पोल खुल गई है। मुश्किल ये है कि आने वाले 5 दिनों तक मुंबई की मुश्किल कम होने के बजाय बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं हाईटाइड की आशंका भी जताई गई है। वहीं तटीय इलाकों में नेवी को अलर्ट कर दिया गया है।

वर्ली 

मुंबई के वर्ली इलाके में हुई बारिश ने बीएमसी के दावों की पोल खुल गई। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, लिहाजा हाईवे पर रफ्तार थम सी गई। वहीं झमाझम बारिश से कुर्ला की परेशानी भी बढ़ गई। यहां सड़कों पर सैलाब नजर आने लगा। जलभराव की वजह से गाड़ियां हाईवे पर रेंगने लगीं।

कांदिवली 
सबसे ज्यादा परेशानी कांदिवली इलाके में है। यहां गलियों और घरों में लबालब पानी भर गया है। घरों के सामने बारिश की पानी में तैर रहे हैं। बीएमसी के इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। इसलिए लोग खुद ही पानी वाली परेशानी से पार पाने में जुटे हैं। यहां बाल्टी के जरिए घरों से पानी निकाला जा रहा है।

घाटकोपर 
बारिश के बाद घाटकोपर में चक्का जाम हो गया। अंधेरी-घाटकोपर रदोड पर पानी भरने से लंबा जाम लग गया। लोग सड़क पर काफी देर तक बंधक बने रहे। मुंबई के दो दर्जन से ज्यादा इलाके बारिश से बेहाल हैं। खासकर निचले इलाकों में जलजमाव की वजह से जिंदगी बेहाल है।

खार सब-वे 
भारी बारिश से खार सब-वे पर पानी की धारा बहने लगी। सड़क पर इतना पानी भर गया कि गाड़ियां रेंगने लगीं। कुछ गाड़ियां तो खराब हो गईं। 

हिंदमाता 
हिंदमाता में कुछ देर की बारिश के बाद सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया। लोगों को घुटने भर पानी से होकर गुजरने पड़ा।जलभराव की वजह से सड़क नजर नहीं आ रही थी। लिहाजा गाड़ियां रेंगती नजर आईं। 

माटुंगा
माटुंगा इलाके में भारी बारिश से सड़कों पर पानी की धारा बहने लगीं। इलाके की सभी सड़कों पर पानी भर गया। लिहाजा राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

भारी बारिश की वजह से मुंबई में सड़कों पर रफ्तार थम गई तो लोकल सेवा सुस्त पड़ गई। वेस्टर्न लाइन पर लोकल ट्रेनें 20 मिनट की देरी से चलीं। खराब मौसम की वजह से हवाई उड़ानें भी प्रभावित हुईं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत