1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पांच रुपये के लिए कर दी हत्या

पांच रुपये के लिए कर दी हत्या

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 03, 2015 09:11 pm IST,  Updated : Jul 03, 2015 09:21 pm IST

बागपत-  बुन्दू खां रोज़ा खोलने से पहले बर्फ और जलेबी लेने हलवाई की दुकान पर गए थे। राजू हलवाई के बेटे सुमित ने बचे हुए पांच रुपए देने से मना कर दिया। इसी बात को

पांच रुपये के लिए...- India TV Hindi
पांच रुपये के लिए हत्या

बागपत-  बुन्दू खां रोज़ा खोलने से पहले बर्फ और जलेबी लेने हलवाई की दुकान पर गए थे। राजू हलवाई के बेटे सुमित ने बचे हुए पांच रुपए देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर सुमित और बुन्दू खां के बीच कहासुनी हो गई। धीरे-धीरे मामले ने तूल पकड़ लिया और सुमित ने सॉस की बोतल बुन्दू खां के सिर पर दे मारी। बुन्दू लहूलुहान हो गया। उसकी हालत गंभीर देख कर लोगों ने उसे मेरठ के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यह जानकारी जब परिजनों को मिली तो वह लोग घटनास्थल पर आ गए और दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। घायल हालत में पड़े बुन्दू खां को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 इस घटना से नाराज़ परिजनों ने बागपत-मेरठ मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जाम खुलवाने की कोशिश करने लगे। लेकिन ग्रामीणों ने जाम खोलने से इनकार कर दिया। परिवार के लोगों और गांव वालों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उचित मुआवजा देने की शर्त पर जाम खोलने को कहा।

कई घंटो की मशक्कत के बाद गांव वालों को समझाया जा सका। उचित मुआवजा देने और जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही गांव वालों ने जाम खोला। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत