1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमेठी में मंदिर के पुजारी की हत्या, माहौल तनावपूर्ण

अमेठी में मंदिर के पुजारी की हत्या, माहौल तनावपूर्ण

 Written By: IANS
 Published : Apr 18, 2015 11:52 am IST,  Updated : Apr 18, 2015 11:56 am IST

लखनऊ: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में शनिवार सुबह एक पुजारी की हत्या कर दी गई। इस हत्या के बाद से ही आसपास के इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। मौके

अमेठी में शनिवार सुबह...- India TV Hindi
अमेठी में शनिवार सुबह एक पुजारी की हत्या कर दी गई।

लखनऊ: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में शनिवार सुबह एक पुजारी की हत्या कर दी गई। इस हत्या के बाद से ही आसपास के इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अमेठी के मुसाफिर खाना थाना क्षेत्र के गुन्नौर मोड़ पर हनुमान मंदिर के पुजारी की शनिवार तड़के हत्या कर दी गई। प्राथमिक जांच में पुजारी की हत्या लूट के विरोध में की गई लग रही है।

पुलिस के अनुसार, पुजारी की धारदार हथियार से हत्या कर उनका शव मंदिर की चौखट पर फेंक दिया गया है। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में काफी तनाव है।

इलाके में फैले तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस के साथ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना की जांच की जा रही है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत