1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. RSS से जुड़े मुस्लिम संगठन ने आमिर खान का पुतला फूंका

RSS से जुड़े मुस्लिम संगठन ने आमिर खान का पुतला फूंका

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 26, 2015 09:11 pm IST,  Updated : Nov 26, 2015 09:14 pm IST

लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े माने जाने वाले एक मुस्लिम संगठन ने असहिष्णुता के मुद्दे पर बयान देने के बाद आलोचनाओं से घिरे अभिनेता आमिर खान का आज यहां पुतला फूंका। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

RSS से जुड़े मुस्लिम...- India TV Hindi
RSS से जुड़े मुस्लिम संगठन ने आमिर खान का पुतला फूंका

लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े माने जाने वाले एक मुस्लिम संगठन ने असहिष्णुता के मुद्दे पर बयान देने के बाद आलोचनाओं से घिरे अभिनेता आमिर खान का आज यहां पुतला फूंका।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारी शफाअत हुसैन ने बताया कि आमिर और उनकी पत्नी किरण राव द्वारा असहिष्णुता सम्बन्धी बयान दिये जाने के विरोध में संगठन के कार्यकर्ताओं ने विधानभवन के सामने अभिनेता का पुतला फूंका और नारेबाजी की।

उन्होंने आमिर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अभिनेता जिस तरह फिल्मों में अभिनय करने के लिये मोटी रकम वसूलते हैं, वैसे ही साम्प्रदायिकता वाले बयान देने के लिये भी धन ले रहे हैं। उनके ऐसे बयानों की फाइनेंसर कांग्रेस है जो देश की एकता और अखण्डता को खत्म करना चाहती है।

हुसैन ने कहा कि भाजपा एक तरफ जहां मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जरिये मुसलमानों को मजबूत करने का प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी तरफ आमिर और शाहरुख खान जैसे अभिनेताओं का सहारा लेकर कांग्रेस देश का माहौल खराब कर रही है।

बता दे कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मुस्लिम शाखा माना जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत