1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोर्ट के जरिये हो रही है शरई कानून में दखलंदाजी: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

कोर्ट के जरिये हो रही है शरई कानून में दखलंदाजी: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 17, 2016 08:57 am IST,  Updated : Apr 17, 2016 08:57 am IST

ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा कि अदालतों के जरिये मुस्लिम पर्सनल लॉ में हस्तक्षेप किया जा रहा है और वह केन्द्र से अपील करता है कि शरई कानून का अस्तित्व बनाये रखने के लगी सरकारों के रुख पर कायम रहा जाए।

all india muslim personal law board- India TV Hindi
all india muslim personal law board

लखनऊ: ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा कि अदालतों के जरिये मुस्लिम पर्सनल लॉ में हस्तक्षेप किया जा रहा है और वह केन्द्र से अपील करता है कि शरई कानून का अस्तित्व बनाये रखने के लगी सरकारों के रुख पर कायम रहा जाए। बोर्ड के सदस्य जफरयाब जीलानी ने बोर्ड की कार्यकारिणी समिति की करीब चार घंटे तक चली बैठक के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अदालतों के जरिये पर्सनल लॉ में दखलंदाजी की जा रही है।

उच्चतम न्यायालय में हाल में तलाक के एक मामले समेत कई प्रकरण आये हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड की सरकार से अपील है कि शरीयत में किसी तरह की हस्तक्षेप ना हो। पूर्व में जिस तरह से सरकारों शरीयत कानून को लेकर सकारात्मक रुख रहा है, वहीं अब भी कायम रहे। जीलानी ने कहा कि बैठक में दस्तूर-ए-शरीयत को बचाने को लेकर भी चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि स्कूलों में सूर्य नमस्कार वगैरह का चलन बनाने की कोशिशें हो रही हैं, जिसे मुसलमान बरदाश्त नहीं करेंगे। बोर्ड इसके लिये बेदारी मुहिम चला रहा है जिसे और भी पैना किया जाएगा। बोर्ड की सदस्य असमां जहरा ने इस मौके पर कहा कि बोर्ड मुस्लिम समाज में महिलाओं के अधिकारों के सिलसिले में जागरूकता का काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं तलाक या दहेज उत्पीड़न के मामलों को अदालतों में ले जाने के बजाय शरई अदालत दारुल कजा ले जाएं तो इससे शरीयत में बेजा दलखंदाजी से बचा जा सकेगा। बोर्ड के सचिव शाह फजले रहीम ने इस मौके पर बताया कि बैठक में पिले साल अमरोहा में हुई बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की गयी और बोर्ड की विभिन्न समितियों के कामकाज का जायजा भी लिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत