1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘राम मंदिर निर्माण के समर्थन में जुटेंगे 25000 मुस्लिम, दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा जमावड़ा’

‘राम मंदिर निर्माण के समर्थन में जुटेंगे 25000 मुस्लिम, दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा जमावड़ा’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 16, 2018 11:47 am IST,  Updated : Nov 16, 2018 11:47 am IST

यासिर जलानी ने बताया कि देशभर से मुस्लिम समुदाय के करीब 25000 लोगों को रामलीला मैदान में इकट्ठा करने की कोशिश की जा रही है

Muslim Rashtriya Manch is trying to gather Muslims from all over the country for support of Ram Mand- India TV Hindi
Muslim Rashtriya Manch is trying to gather Muslims from all over the country for support of Ram Mandir in December

नई दिल्ली। राम मंदिर निर्माण के लिए मुस्लिम समुदाय का समर्थन जुटाने के लिए राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के मुस्लिम संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की तरफ से भी प्रयास शुरू हो गए। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के यासिर जलानी के मुताबिक दिसंबर के दौरान दिल्ली के रामलीला मैदान में भारी संख्या में देशभर से मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा होंगे।

यासिर जलानी ने बताया कि देशभर से मुस्लिम समुदाय के करीब 25000 लोगों को रामलीला मैदान में इकट्ठा करने की कोशिश की जा रही है और इसके लिए, उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग रामलीला मैदान से यह संदेश देंगे के देश का मुस्लिम यह चाहता है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का समय आ गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत