1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में मुसलमानों ने पेश की मिसाल, सिख व्यक्ति का किया अंतिम संस्कार

जम्मू-कश्मीर में मुसलमानों ने पेश की मिसाल, सिख व्यक्ति का किया अंतिम संस्कार

 Reported By: Bhasha
 Published : May 16, 2020 07:07 pm IST,  Updated : May 16, 2020 07:07 pm IST

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में मुसलमानों ने एक सिख व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया है।

जम्मू-कश्मीर में...- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर में मुसलमानों ने पेश की मिसाल, सिख व्यक्ति का किया अंतिम संस्कार Image Source : SOCIAL MEDIA (REPRESENTATIONAL IMAGE)

श्रीनगर: कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में मुसलमानों ने एक सिख व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि पंजाब के निवासी रणवीर सिंह मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के वकुरा इलाके में बढ़ई का काम करते थे। कुछ दिन पहले उनकी मौत हो गई। सिंह श्रीनगर से 35 किलोमीटर दूर एक गांव में अपने कुछ सहकर्मियों के साथ किराए के मकान में रहते थे।

उनकी मौत की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना देकर अंतिम संस्कार का प्रबंध किया। वकुरा के तहसीलदार गुलाम भट ने कहा कि नागरिक और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत