1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दालों के बाद अब सरसों तेल के बढ़े दामों ने किया जीना मुहाल

दालों के बाद अब सरसों तेल के बढ़े दामों ने किया जीना मुहाल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 05, 2015 11:53 pm IST,  Updated : Nov 05, 2015 11:53 pm IST

नई दिल्ली: देश में दालों के दाम में आए उछाल से जहां आम आदमी की रसोई सूनी हो गई है वहीं अब खाने के तेल में आए उछाल ने आम आदमी की जेब पर डाका

दालों के बाद अब सरसों...- India TV Hindi
दालों के बाद अब सरसों तेल ने किया जीना मुहाल

नई दिल्ली: देश में दालों के दाम में आए उछाल से जहां आम आदमी की रसोई सूनी हो गई है वहीं अब खाने के तेल में आए उछाल ने आम आदमी की जेब पर डाका डालने का काम किया है। लोग अब दालों की महंगाई के बाद सरसों के तेल में हुई भारी भरकम बढ़ोतरी से परेशान हो गए है.

पहले दालों के आसमान छू रहे भावों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ा वहीं अब सरसों के तेल के बढ़े दामों ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है.  सरसों के तेल के दाम पिछले दामों के मुकाबले 20 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गए है जिससे आम गरीब और नौकरीपेशा आदमी अपना बजट नहीं बना पा रहा है जिसके चलते मजबूरन उसे कम तेल में गुजारा करना पड़ रहा है.

दुकानदारों का कहना है कि सरकार को दालों के भावो पर नियंत्रण करने की कोशिश के  साथ अब सरसों के तेल पर भी काम करना चाहिए क्योंकि महंगाई जब बढ़ती है तो नौकरीपेशा आदमी की सेलरी नहीं बढ़ती।

दालों और तेल के दामों में आए भारी उछाल से आम ग्राहक भी अब परेशान नज़र आ रहा है. जनता की अपील है कि सरकार को जरूर कुछ ठोस कदम उठाने चाहिए।    

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत