1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 370 पर महबूबा के बयान से PDP नेता का किनारा, कहा ऐसे बयानों की वजह से जम्मू-कश्मीर राज्य से केंद्र शासित बना

370 पर महबूबा के बयान से PDP नेता का किनारा, कहा ऐसे बयानों की वजह से जम्मू-कश्मीर राज्य से केंद्र शासित बना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 09, 2020 04:08 pm IST,  Updated : Jan 09, 2020 04:25 pm IST

पीडीपी के नेता मुजफ्फर हुसैन बेग ने अपनी पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती द्वारा पूर्व में दिए एक बयान से किनारा कर लिया है।

Mehbooba Mufti- India TV Hindi
महबूबा मुफ्ती की फाइल फोटो Image Source : TWITTER

श्रीनगर। पीडीपी के नेता मुजफ्फर हुसैन बेग ने अपनी पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती द्वारा पूर्व में दिए एक बयान से किनारा कर लिया है। मुजफ्फर हुसैन से जब महबूबा मुफ्ती द्वारा पूर्व में दिए गए बयान ‘अगर कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा तो कश्मीर में तिरंगा कोई नहीं उठाएगा’ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, इस तरह के बयानों के परिणामस्वरूप जम्मू-कश्मीर राज्य से केंद्रशासित प्रदेश में बदल गया। इससे हमें कोई फायदा नहीं हुआ। जो नहीं बनना चाहिए था।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरी राय है कि यदि आप जम्मू-कश्मीर के लोगों से संबंधित मुद्दों पर बात करना चाहते हैं, तो आपको गरिमापूर्ण और सभ्य तरीके से बात करनी होगी। आप पीएम, गृह मंत्री या एनएसए के साथ जबरदस्ती करके कुछ नहीं कर सकते।”

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत