1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. म्यांमार ने भारतीय सेना के ऑपरेशन से किया इनकार, कहा- कोई कार्रवाई नहीं हुई

म्यांमार ने भारतीय सेना के ऑपरेशन से किया इनकार, कहा- कोई कार्रवाई नहीं हुई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 10, 2015 11:57 pm IST,  Updated : Jun 11, 2015 12:04 am IST

नई दिल्लीः म्यांमार में हुई भारतीय सेना के ऑपरेशन से म्यांमार सरकार ने इंकार किया है। भारतीय सेना द्वारा म्‍यांमार की सीमा में घुस कर उग्रवादियों को मार गिराए जाने के एक दिन बाद म्यांमार

म्यांमार सरकार ने...- India TV Hindi
म्यांमार सरकार ने भारतीय सेना के ऑपरेशन से किया इनकार

नई दिल्लीः म्यांमार में हुई भारतीय सेना के ऑपरेशन से म्यांमार सरकार ने इंकार किया है। भारतीय सेना द्वारा म्‍यांमार की सीमा में घुस कर उग्रवादियों को मार गिराए जाने के एक दिन बाद म्यांमार सरकार ने कहा है कि उसकी सीमा में ऐसी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

म्यांनमार के राष्ट्रपति भवन के डायरेक्टर जा हटेय ने अपने फेसबुक पोस्ट में ये दावा किया है।

म्यांमार ने कहा है कि मिलिट्री ऑपरेशन भारत-म्यांमार बॉर्डर पर भारत की सीमा के भीतर ही हुआ।

जॉ हते ने कहा, 'हम अपनी धरती पर किसी तरह की विद्रोही गतिविधी को स्वीकार नहीं करेंगे, जो पड़ोसियों पर हमला करके मुसीबत खड़ी करे।'

इससे पहले, भारत की ओर से दावा किया गया था कि भारतीय सुरक्षा बलों ने म्यांमार की सीमा में घुसकर उग्रवादियों का सफाया किया। म्यांमार में घुसकर मणिपुर हमले का बदला लेने पर सरकार वाहवाही भी लूट रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत