1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुणे में तेजी से फैल रही स्तन की रहस्यमयी बीमारी!

पुणे में तेजी से फैल रही स्तन की रहस्यमयी बीमारी!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 31, 2016 08:00 am IST,  Updated : Mar 31, 2016 09:47 am IST

यहां लड़कियों में स्तन की रहस्यमयी बीमारी सामने आई है। यह बीमारी 20 से 30 साल की लड़कियों में सामने आ रही है। इस बिमारी में ब्रेस्ट में गांठ बनने के साथ पस भी निकलता है। अचानक इस बीमारी के बढ़ते मामलों से कैंसर स्पेशलिस्ट भी हैरत में हैं।

breast cnacer- India TV Hindi
breast cnacer

पुणे: यहां लड़कियों में स्तन की रहस्यमयी बीमारी सामने आई है। यह बीमारी 20 से 30 साल की लड़कियों में सामने आ रही है। इस बिमारी में ब्रेस्ट में गांठ बनने के साथ पस भी निकलता है। अचानक इस बीमारी के बढ़ते मामलों से कैंसर स्पेशलिस्ट भी हैरत में हैं। अब तक ये जानलेवा रोग टीवी, मधुमेह जैसे बीमारियों की शिकार महिलाओं को चपेट में ले रहा था लेकिन अब इसकी शिकार स्वस्थ महिलाएं भी हो रही हैं। सबसे खतरनाक बात तो ये है कि ये मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।

संक्रमण की शिकार महिलाओं की मानें तो उन्हें इसके अलग-अलग लक्षण दिखाई पड़े। जिनमें स्तनों में गांठ पड़ना, सूजन आना और डिप्रेस हो जाना जैसे लक्षण शामिल थे। वहीं अजीबो-गरीब लक्षणों को पहले तो ड़क्टर पकड़ ही नहीं पा रहे थे लेकिन जब समझ में आया तो वे खुद भी हैरान रह गए। डॉक्टरों के मुताबिक हर महीने इस तरह के कम से कम 6 मामले सामने आ रहे हैं। कैंसर स्पेशलिस्ट मानते हैं कि यह कैंसर नहीं है।

इसमें सबसे पेचीदा यह है कि अभी तक इस इन्फेक्शन के होने की वजह सामने नहीं आ रही है। कैंसर में कई तरीकों की थ्योरी हैं लेकिन इस मामले में कोई थ्योरी फिट नहीं हो रही। अभी इस पर डिटेल्ड स्टडी की जरूरत है।

डॉक्टरों की मानें तो बीते 5 सालों में इन मामलों में 50 फीसदी इजाफा हुआ है। सीधे तौर पर कहें तो एक इस दिनों महीने में करीब 6 नए मामले सामने आ रहे हैं। पहले जहां अधेड़ उम्र की महिलाओं को यह संक्रमण हो रहा था, वहीं अब इसकी चपेट में युवा लड़कियां भी आ रही हैं। पहले 40 की उम्रसीमा में पहुंची महिलाओं को यह बीमारी हो रही थी, वहीं अब 20-30 साल की युवतियों को भी यह संक्रमण हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत