1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 11 दिन के बच्चे को फोटो थेरेपी मशीन में रख सोती रही नर्स, ओवर हीटिंग से मौत

11 दिन के बच्चे को फोटो थेरेपी मशीन में रख सोती रही नर्स, ओवर हीटिंग से मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 11, 2019 04:12 pm IST,  Updated : Jul 11, 2019 04:12 pm IST

नागपुर के निजी अस्पताल में रोंगटे खडे कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां नवजात को फोटो थेरेपी मशीन में रख नर्स सो गई जिससे तड़प-तड़प कर बच्चे ने दम तोड़ दिया।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

नागपुर: नागपुर के निजी अस्पताल में रोंगटे खडे कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां नवजात को फोटो थेरेपी मशीन में रख नर्स सो गई जिससे तड़प-तड़प कर बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे के मौत की दर्दनाक घटना गांधीबाग के झुनझुनवाला अस्पताल में घटी।

बच्चे का जन्म 27 जून को क्वेटा कॉलोनी मे हुआ था। बच्चे के जन्म के 4 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और जन्म के 10 दिन बाद नियमित जांच के लिए बच्चे को पुनः झुनझुन वाले अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच करने पर पीलिया के लक्षण दिखाई देने की बात बच्चे के माता-पिता को बताई और उसे भर्ती करने की सलाह दी। डॉक्टर के कहने पर झुनझुनवाला अस्पताल में उसे भर्ती करा लिया गया, उसे फोटो थेरेपी मशीन में रखा गया और उसी मशीन में रविवार को वह बच्चा मृत पाया गया।

बच्चे को एनएसयू वार्ड में रखा गया था। वहां 24 घंटे डॉक्टर रहना अपेक्षित है। हैरत की बात है कि वार्ड में कोई भी डॉक्टर नहीं था और ड्यूटी पर मौजूद नर्स सोई हुई थी। बच्चे की माता ने उसे जगाया। उसके मशीन में देखने तक काफी देर हो चुकी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत