1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी सरकार में कितने लोगों को बनाया जा सकता है मंत्री? 7 जुलाई को हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

मोदी सरकार में कितने लोगों को बनाया जा सकता है मंत्री? 7 जुलाई को हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 06, 2021 01:00 pm IST,  Updated : Jul 06, 2021 08:02 pm IST

सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार में कर्नाटक से कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे को हराने वाले उमेश जाधव को भी जगह मिल सकती है। कर्नाटक से दूसरा नाम लिंगायत समुदाय से आने वाले शिव कुमार उदासी या बी वाई राघवेंद्र में से किसी एक का हो सकता है।

Narendra Modi Cabinet Expansion likely on 8 July latest news मोदी सरकार में कितने लोगों को बनाया जा - India TV Hindi
मोदी सरकार में कितने लोगों को बनाया जा सकता है मंत्री? 8 जुलाई को हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल विस्तार इसी हफ्ते होने जा रहा है। इंडिया टीवी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार 7 जुलाई को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है और इसके लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्वानंद सोनवाल, नारायण राणे तथा कुछ अन्य नेताओं को दिल्ली आने के लिए कह दिया गया है।

इनके अलावा सुशील मोदी, अनुप्रिया पटेल, अलावा मनोज तिवारी, हिना गावित और राहुल कासवान जैसे युवाओं के नाम भी संभावित मंत्रियों में शुमार हैं।

सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार में कर्नाटक से कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे को हराने वाले उमेश जाधव को भी जगह मिल सकती है। कर्नाटक से दूसरा नाम लिंगायत समुदाय से आने वाले शिव कुमार उदासी या बी वाई राघवेंद्र में से किसी एक का हो सकता है।

ओडिशा से अश्विनी वैष्णव, पश्चिम बंगाल से शांतनु ठाकुर और दिलीप घोष, बिहार से जेडीयू के आरसीपी सिंह, लल्लन सिंह और संतोष कुशवाहा, हरियाणा से सुनीता दुग्गल, लद्दाख से जामयांग नामग्याल। हालांकि मंत्रिमंडल को लेकर अंतिम तस्वीर तभी साफ होगी, जब नए मंत्री शपथ लेंगे।  

मोदी सरकार के सांसदों की संख्या को देखते हुए अधिकतम 81 नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है और फिलहाल मौजूदा मोदी सरकार ने 53 नेता मंत्री हैं, यानि मंत्रिमंडल में 28 और नेताओं की जगह है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार में 20 से ज्यादा नेताओं को जगह नहीं मिलेगी और कुछ नेताओं का मंत्रालय भी बदला जा सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत