नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 24वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"
राजीव गांधी की 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनाव रैली में हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) की महिला आत्मघाती हमलावर ने की थी।
वह 31 अक्टूबर, 1984 से दो दिसंबर, 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे थे।