नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके 69वें जन्मदिन की बधाई दी और उनके लिए दीर्घायु तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई। ईश्वर उन्हें दीर्घायु तथा अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करें।
मोदी की ओर से शुभकामना ऐसे समय आई है जब कांग्रेस पार्टी और सरकार के बीच तनातनी चल रही है और नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत द्वारा सोनिया और उनके पुत्र राहुल को पेशी के लिए सम्मन भेजे जाने के बाद विपक्ष सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगा रहा है।
कांग्रेस ने कल संसदको बाधित किया था और मुद्दे को सड़कों पर ले गई थी ।
कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सुबह 10 बजे के करीब घर जाकर उन्हें बधाई देंगे। साथ ही शाम को ममता बनर्जी कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात करेंगी।