नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले एक महीने से दिन में सिर्फ एक वक्त खाना खा रहे हैं क्योंकि वे चातुर्मास व्रत पर हैं। इस साल चातुर्मास 22 जुलाई से शुरू हुए हैं और 22 नवंबर तक चलेंगे। सनातन धर्म में अषाढ़ की एकादशी से चातुर्मास शुरू होता है जो कार्तिक की एकादशी तक चलता है। चातुर्मास के दौरान लोग दिन में एक बार ही खाना खाते हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री हर साल नवरात्रि के नौ दिन वाले व्रत करते हैं और इस दौरान वह अन्न नहीं लेते।
मोदी इसी महीने के आखिर में न्यूयॉर्क जाने वाले हैं जहां उन्हें UN जनरल असेंबली में भाग लेना है। इस दौरान भी वो एक वक्त ही खाना खाएंगे।
पिछले साल भी जब मोदी अमेरिका गए थे तब वो नवरात्र का व्रत थे और इस बार मोदी का चार्तुमास व्रत चल रहा है।
हालांकि एक बार खाना खाने का वक्त तय नहीं है। सनातन धर्म में अषाढ़ की एकादशी से चातुर्मास शुरू होता है जो कार्तिक की एकादशी तक चलता है। गुजरात में चर्तुमास देव पौढ़ी एकादशी (मान्यताओं के मुताबिक इस दिन भगवान विष्णु शयन के लिए जाते हैं।) से देव उठनी एकादशी तक होता है। चातुर्मास के दौरान लोग दिन में एक बार ही खाना खाते हैं।
मोदी के जानने वाले बताते हैं कि मोदी पिछले कई सालों से ये व्रत कर रहे हैं, इसके अलावा वो 40 सालों से नवरात्र का भी व्रत कर रहे हैं।