1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. संयुक्‍त राष्‍ट्र को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी, UNSC में जीत के बाद पहला भाषण

संयुक्‍त राष्‍ट्र को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी, UNSC में जीत के बाद पहला भाषण

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 17, 2020 09:13 am IST,  Updated : Jul 17, 2020 10:45 am IST

संयुक्त राष्ट्र संघ की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करने जा रहे हैं।

PM Modi in UN- India TV Hindi
PM Modi in UN Image Source : FILE

संयुक्त राष्ट्र संघ की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करने जा रहे हैं। न्यूयॉर्क में आयोजित इस खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री वर्चुअली अपना भाषण देंगे। बता दें कि UNSC में अस्थाई सदस्यता की जीत के बाद यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला भाषण है। संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (यूएनईएससी) के सत्र के एक वार्षिक उच्चस्तरीय सेगमेंट में पीएम मोदी का संबोधन होगा।

प्रधानमंत्री सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे (स्थानीय समय) के बीच न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र ECOSOC में संबोधन देंगे। भारतीय समय के अनुसार प्रधानमंत्री का भाषण 8.30 बजे होगा। वह नॉर्वे के प्रधानमंत्री और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ समापन सत्र में बोलेंगे। यूएन में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने पिछले साल सितंबर में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित किया था। तब उन्‍होंने इंटरनैशनल कम्‍युनिटी से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया था।

पीएम मोदी ने इससे पहले पिछले साल सितंबर में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री ने तब अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की थी। पीएम मोदी ने इससे पहले सितंबर 2019 में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी, स्वच्छता, आतंकवाद जैसे मुद्दों का जिक्र किया।

दो साल के लिए स्थाई सदस्य बना है भारत 

हाल ही में हुए भारत दो साल के लिए सुरक्षा परिषद का अस्‍थायी सदस्‍य चुना गया था। उसे 192 में से 184 वोट हासिल हुए थे। भारत का पिछला कार्यकाल 1 जनवरी, 2021 को खत्‍म हो गया था। सुरक्षा परिषद में पांच स्‍थायी सदस्‍य हैं- अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, रूस, चीन। इसके अलावा 10 अस्‍थायी सदस्‍य होते हैं। आधे हर साल दो साल के लिए चुने जाते हैं। भारत इससे पहले भी सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्‍य रहा है। 1950-1951, 1967-1968, 1972-1973, 1977-1978, 1984-1985, 1991-1992 और 2011-12 भी में भारत UNSC का अस्‍थायी सदस्‍य चुना गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत