1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मन की बात में PM मोदी ने बढ़ते जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताई

मन की बात में PM मोदी ने बढ़ते जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 29, 2015 12:11 pm IST,  Updated : Nov 29, 2015 12:13 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आकाशवाणी पर एक बार फिर 'मन की बात' कार्यक्रम में देशवासियों को फिर से संबोधित किया। PM मोदी ने चौदहवीं बार जनता से अपने मन का बात की

PM मोदी ने बढ़ते जलवायु...- India TV Hindi
PM मोदी ने बढ़ते जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताई

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आकाशवाणी पर एक बार फिर 'मन की बात' कार्यक्रम में देशवासियों को फिर से संबोधित किया। PM मोदी ने चौदहवीं बार जनता से अपने मन का बात की और बढ़ते जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताई। नरेंद्र मोदी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव बढ़ रहा है और इसका असर हमारे तमिलनाडु जैसे राज्य में हुई अतिवृष्टि के रूप में देखने को मिला है।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि, अंगदान महादान है और अंगदान से अमरता और किसी को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने 27 नवंबर को इंडियन आर्गन डोनेशन डे मनाने की बात कही। पीएम ने 1996 में आतंकी गोली का शिकार हुए फौजी जावेद अहमद का उदाहरण दिया कहा शारीरिक तौर पर अक्षम होने के बाद भी समाजसेवा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, पृथ्वी का तापमान अब और नहीं बढ़ना चाहिए, यह हर किसी की जिम्मेदारी है और ऐसे में उर्जा संरक्षण जरूरी है।

पीएम ने उड़ीसा की आशा वर्कर जमुना मनी सिंह की तारीफ करते हुए कहा, मेहनत की बदौलत मलेरिया से जूझ रहे तेंदा गांव के लोगों को दिखाई पहल।   

मुद्रा बैंक को लेकर पीएम ने जोर देते हुए कहा कि, छोटे कारबारियों को व्यापार के लिए प्रोत्साहन देना असली मकसद बताया है। 66 लाख लोगों को 42 हजार करोड़ रुपए देने की बात की कही। साथ ही उन्होंने अपील करी कि, माई Gov.in पर 3 ई-बुक पढ़ें।

पीएम ने त्योहार के सीजन में देश की जनता को बधाई देते हुए कहा कि, पूरे परिवार के साथ हर दिन योग करें, ये मानसिक और शारिरीक शांति के लिए जरूरी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल तीन अक्टूबर को 'मन की बात' कार्यक्रम की शुरुआत की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत