1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी की 'मन की बात': छोटी सरकारी नौकरियों में खत्म होंगे इंटरव्यू

PM मोदी की 'मन की बात': छोटी सरकारी नौकरियों में खत्म होंगे इंटरव्यू

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 25, 2015 01:36 pm IST,  Updated : Oct 25, 2015 09:03 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 13वीं बार देश की जनता को रेडिया पर 'मन की बात' के जरिए संबोधित किया। PM मोदी ने केंद्र सरकार के छोटी पोस्ट्स के लिए नौकरियों में इंटरव्यू

मन की बात: छोटी सरकारी...- India TV Hindi
मन की बात: छोटी सरकारी नौकरियों में खत्म होंगे इंटरव्यू

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 13वीं बार देश की जनता को रेडिया पर 'मन की बात' के जरिए संबोधित किया। PM मोदी ने केंद्र सरकार के छोटी पोस्ट्स के लिए नौकरियों में इंटरव्यू खत्म करने का ऐलान किया। यह 1 जनवरी 2016 से लागू होगा। मोदी ने जल्द शुरू होने वाली नई सरकारी योजनाओं का भी जिक्र किया।

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले 5वें वनडे मैच का भी जिक्र किया। नरेंद्र मोदी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि, दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक होगा।

ऑर्गन डोनेशन को बढ़ावा दिया जाए

PM मोदी ने बताया कि 'मन की बात' की बात से जुड़ी 12वीं में पढ़ने वाली श्रद्धा को कन्नूर केंद्र ने सम्मानित किया। केरल के चित्तूर के सेंट मेरी की स्टूडेंट्स ने मुझे चिट्ठी भेजी थी। पीएम ने साथ ही ऑर्गन डोनेशन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन बच्चों ने ऑर्गन डोनेशन के लिए जागरुकता अभियान चलाया है। लड़कियों ने मुझसे अपील की थी कि मैं ऑर्गन डोनेशन के लिए अपील करुं। ऑर्गन डोनेशन का मामला बेहद अहम है और इसे बढ़ावा देने की जरूरत है।

देश में हर साल 1 लाख लोगों को आंखों की रोशनी देने की जरूरत होती है। हम सिर्फ 25 हजार लोगों को दे सकते हैं। ऑर्गन डोनेशन के रास्ते में कुछ कानूनी अड़चनें हैं और कुछ राज्य इस पर काम कर रहे हैं। इस मामले में तमिलनाडु सबसे आगे है।

दिपावली से पहले शुरू होगी कई योजनाएं

पीएम मोदी ने बताया कि इस दिपावली से पहले ही अहम योजनाएं लॉन्च होने जा रही हैं। सरकार गोल्ड के सिक्के उतारने जा रही है। नई स्कीम आर्थिक विकास को रफ्तार देगी। सोना आर्थिक शक्ति बन सकता है। हर घर को इसमें योगदान देना चाहिए। गोल्ड मॉनेटाइजेशन स्कीम के तहत आप बैंक के पास सोना जमा करवा सकते हैं और इसके बदले ब्याज मिलेगा।

PM मोदी ने मुंबई की सविता राय का ऑडियो मैसेज भी सुनाया।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को टोल फ्री नंबर 1800-3000-7800 पर कार्यक्रम के लिए अपने वॉयस मैसेज भेजने का भी न्योता दिया था। उन्होंने ट्वीट किया था कि, "आपकी आवाज 'मन की बात' पर..डायल कीजिए 1800-3000-7800 और अपना संदेश दीजिए। इनमें से कुछ इस रविवार के कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।" एक आधिकारिक बयान में कहा गया था कि चुने गए वॉयस मैसेज को प्रसारण का हिस्सा बनाया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत