नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी आज टेक्नॉलॉजी में दिलचस्पी रखने वाले लोगों से 'डिजिटल डायलॉग' करेंगे। पीएम मोदी आज डिजिटल इंडिया की पहल को लेकर चर्चा करते हुए 7RCR से तकनीक के जानकारों के साथ भी बात करेंगे। डिजिटल डायलॉग के लिये फेसबुक, ट्वीटर और लिंक्डिन जैसी सोशल साइट्स का उपयोग भी किया जा सकता है।
इस डायलॉग के लिए कई जगह से इनपुट और लोगों के सुझाव मंगाए गए हैं।
डिजिटल डायलॉग के दौरान पीएम मोदी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक, ट्विटर कुछ सवालों के जवाब भी साझा कर सकते हैं।
पीएम मोदी ने एक जुलाई को डिजिटल इंडिया वीक की शुरूआत की है। इसके तहत देश में डिजिटल क्रांति की तैयारी है । देश के गांवों को इंटरनेट से जोड़ने का प्लान है।