1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राष्ट्रपति की इफ्तार पार्टी में शामिल नही होंगे पीएम मोदी

राष्ट्रपति की इफ्तार पार्टी में शामिल नही होंगे पीएम मोदी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 15, 2015 11:07 am IST,  Updated : Jul 15, 2015 11:10 am IST

नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित करेंगे जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल नहीं होंगे। प्रणब मुखर्जी ने आज शाम राष्ट्रपति भवन में रोजा इफ्तार की दावत रखी है जिसमें कई मशहूर

राष्ट्रपति की इफ्तार...- India TV Hindi
राष्ट्रपति की इफ्तार पार्टी में शामिल नही होंगे पीएम

नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित करेंगे जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल नहीं होंगे। प्रणब मुखर्जी ने आज शाम राष्ट्रपति भवन में रोजा इफ्तार की दावत रखी है जिसमें कई मशहूर हस्तियां शामिल होंगी। पीएम मोदी नॉर्थ ईस्ट के राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की ये बैठक पीएम आवास में शाम 7 बजे से शुरू होगी ।

यह दूसरा मौका है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपती प्रणब मुखर्जी की रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं होंगे। पिछले साल भी मुंबई में होने की वजह से पीएम मोदी राष्ट्रपति के रोजा इफ्तार में शामिल नहीं हो सके थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत