1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. क्या है नासिक कुम्भ से जुड़े राम कुंड का इतिहास'

क्या है नासिक कुम्भ से जुड़े राम कुंड का इतिहास'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 13, 2015 03:07 pm IST,  Updated : Aug 24, 2015 11:18 am IST

नई दिल्ली: नासिक में राम कुंड गोदावरी नदी पर स्थित है, जो असंख्य तीर्थयात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां भक्त स्नान के लिए आते हैं। माना जाता है कि भगवान राम ने यहां

क्या है नासिक कुम्भ से...- India TV Hindi
क्या है नासिक कुम्भ से जुड़े राम कुंड का इतिहास?

नई दिल्ली: नासिक में राम कुंड गोदावरी नदी पर स्थित है, जो असंख्य तीर्थयात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां भक्त स्नान के लिए आते हैं।

माना जाता है कि भगवान राम ने यहां स्नान लिया था। राम कुंड का निर्माण 1696 में चितारो खातरकर ने कराया था, जो 23 मी से 27 मी तक फैला हुआ है।

किंवदंती है कि भगवान राम और उनकी पत्नी सीता ने वनवास के दौरान इस कुंड में स्नान किया था। मान्यता है कि इस पवित्र कुंड में किसी मृतक की अस्थियां बहाने से उसकी आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है।

राम कुंड क्षेत्र में अन्य कई मंदिर भी आते हैं जैसे कि सुंदर नारायण मंदिर, नारो शंकर मंदिर और कापालीश्वरा मंदिर।

रामकुंड कई भक्तों को आकर्षित करता है जो की एक डुबकी लगाने यहाँ आते हैं। यह नासिक बस स्टैंड से 10 किमी की दूरी पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत