1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नासिक कुंभ: पहला 'शाही स्नान' कल, तैयारियां पूरी

नासिक कुंभ: पहला 'शाही स्नान' कल, तैयारियां पूरी

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 28, 2015 09:17 am IST,  Updated : Aug 28, 2015 05:48 pm IST

नासिक: कुंभ मेले के दौरान नासिक और त्रयंबकेश्वर नगरों में 29 अगस्त को होने वाले पहले शाही स्नान का समय नजदीक आ रहा है यहां का जिला प्रशासन आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते

नासिक कुंभ: पहला 'शाही...- India TV Hindi
नासिक कुंभ: पहला 'शाही स्नान' कल, तैयारियां पूरी

नासिक: कुंभ मेले के दौरान नासिक और त्रयंबकेश्वर नगरों में 29 अगस्त को होने वाले पहले शाही स्नान का समय नजदीक आ रहा है यहां का जिला प्रशासन आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयारियां करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है।

जिला कलेक्टर दीपेंद्र सिंह कुश्वाह ने बताया कि वैष्णव सम्प्रदाय के दिगम्बर, निरमोही और निर्वाणी अखाड़ों के हजारों महंत और साधु नासिक में पहला पवित्र स्नान करेंगे जबकि शैव सम्प्रदाय के 10 अखाड़ों के महंत और साधु यहां से 30 किलोमीटर दूर त्रयंबकेश्वर में पवित्र स्नान करेंगे।

नासिक पुलिस आयुक्त एस जगन्नाथ ने कल शाम में एक अधिसूचना जारी करते हुए नासिक में शाही जूलुस के मार्ग, महंतों और साधु की ओर से शाही स्नान के समय और विभिन्न अखाड़ों के जुलूस के क्रम सूचीबद्ध किये। अधिसूचना के अनुसार शाही जुलूस तपोवन के लक्ष्मीनारायण मंदिर से सुबह छह बजे शुरू होगा।

निर्वाणी अखाड़ा अपना जुलूस सुबह छह बजे शुरू करेगा और इस अखाड़े के महंत और साधु सात बजे तक स्नान के लिए रामकुंड पहुंचेंगे जबकि दिगम्बर अखाड़ा अपना जुलूस सुबह साढ़े छह बजे शुरू करेगा और साढ़े सात बजे रामकुंड पहुंचेगा। निर्मोही अखाड़ा अपना जुलूस सुबह सात बजे निकालेगा और शाही स्नान के लिए आठ बजे रामकुंड पहुंचेगा।

अधिसूचना में कहा गया है कि शाही स्नान के बाद महंत और साधु अलग मार्ग से साधुग्राम स्थित अपने शिविर पहुंचेंगे। भारी पुलिस बल की तैनाती की व्यवस्था की गई है जिसमें शीर्ष अधिकारी, आरएएफ, राज्य आरक्षित पुलिस बल और बम निरोधक दस्ता शामिल हैं।

गोदावरी नदी को जाने वाले सभी रास्तों को साढ़े तीन किलोमीटर के दायरे में बंद कर दिया जाएगा और उसमें किसी भी वाहन को प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी। स्थानीय नागरिकों की सुविधा के लिए कुछ पार बिंदुओं की पहचान की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत