1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. #SoniaRahulHazirHo: ट्विटर पर सोनिया, राहुल हो रहे ट्रेंड

#SoniaRahulHazirHo: ट्विटर पर सोनिया, राहुल हो रहे ट्रेंड

 Written By: IANS
 Published : Dec 19, 2015 01:58 pm IST,  Updated : Dec 19, 2015 01:58 pm IST

नेशनल हेराल्ड मामले में शनिवार को दिल्ली की एक अदालत में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की पेशी से पहले ट्विटर पर सोनिया, राहुल ट्रेंड कर रहा है।

rahul twitter- India TV Hindi
rahul twitter

नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में शनिवार को दिल्ली की एक अदालत में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की पेशी से पहले ट्विटर पर सोनिया, राहुल ट्रेंड कर रहा है। ट्विटर पर हैशटैग 'सोनिया राहुल हाजिर हों' ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग से करीब 17,000 ट्वीट आ चुके हैं।

एक ट्वीट में कहा गया, "हमें कानून पर पूरा विश्वास है। हेराल्ड मामले में भी कुछ नहीं होगा।"

एक अन्य ट्वीट में कहा गया, "अगर सोनिया, राहुल को जेल नहीं होती है, तो भी हमें कोई निराशा नहीं होगी, क्योंकि हम खुश हैं कि आज अदालत कहने वाली है 'सोनिया राहुल हाजिर हों'।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत