1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शारदीय नवरात्र की आज से शुरु, पहले दिन मां शैलपुत्री की करें आराधना

शारदीय नवरात्र की आज से शुरु, पहले दिन मां शैलपुत्री की करें आराधना

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 13, 2015 09:47 am IST,  Updated : Oct 13, 2015 09:49 am IST

नई दिल्ली: मां दुर्गा की उपासना का पर्व नवरात्रि आज से शुरू हो गया है। इस बार 9 की बजाय 10 दिन चलेगी नवरात्रि जिसका समापन 22 अक्टूबर को होगा। नवरात्र के पहले दिन ही

शारदीय नवरात्र आज से, 9...- India TV Hindi
शारदीय नवरात्र आज से, 9 की बजाय 10 दिन चलेगी नवरात्रि

नई दिल्ली: मां दुर्गा की उपासना का पर्व नवरात्रि आज से शुरू हो गया है। इस बार 9 की बजाय 10 दिन चलेगी नवरात्रि जिसका समापन 22 अक्टूबर को होगा। नवरात्र के पहले दिन ही दिल्ली समेत देश भर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली समेत देश के कई मंदिरों के बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। साथ ही मंदिरों में CCTV से भी नजर रखी जाएगी।

दिल्ली के कालकाजी मंदिर में सुबह की मंगला आरती के वक्त भक्तों का तांता लगा रहा। हजारों की तादाद में लोग मां के दर्शन करने पहुंचे।

दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लग गई। बड़ीं संख्या में भक्त सुबह की आरती में शामिल होने पहुंचे। मंदिर के पुजारियों ने विधिवत मां की आरती और पूजन किया।

पहले दिन मां शैलपुत्री की होती है पूजा

अश्विन मास की प्रतिपदा से महानवमी तक 9 दिन मां भगवती की अराधना की होगी। मान्यता है कि 9 दिन तक देवी के 9 रूपों की पूजा करने से सभी मनोकामना पूरी होती है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मार्कण्डेय पुराण के अनुसार देवी का यह नाम हिमालय के यहां जन्म होने से पड़ा। मां शैलपुत्री को अखंड सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है।

इस बार अनूठा संयोग

शारदीय नवरात्र इस बार 9 की बजाय 10 दिन का होगा। एक दिन ज्यादा होने से भक्तों को मां भगवती की साधना का ज्यादा अवसर मिलेगा। आज यानी 13 अक्टूबर को घटस्थापना के साथ नवरात्र प्रारंभ होगा और समापन 22 अक्टूबर को होगा। प्रतिपदा तिथि 2 दिन रहेगी, नवमी और दशहरा एक ही दिन होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत