Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पानी के रास्ते आतंकी हमले की फिराक में है जैश-ए-मोहम्मद, नेवी चीफ का बड़ा खुलासा

पानी के रास्ते आतंकी हमले की फिराक में है जैश-ए-मोहम्मद, नेवी चीफ का बड़ा खुलासा

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : Aug 26, 2019 08:24 pm IST, Updated : Aug 26, 2019 11:54 pm IST

पाकिस्तान घुसपैठ की नई-नई साजिश रच रहा है, कश्मीर में घुसपैठ की नाकाम कोशिशों के बाद अब आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी समंदर के रास्ते आने की फिराक में हैं।

Navy Chief Admiral Karambir Singh- India TV Hindi
Navy Chief Admiral Karambir Singh

नई दिल्ली: पाकिस्तान घुसपैठ की नई-नई साजिश रच रहा है, कश्मीर में घुसपैठ की नाकाम कोशिशों के बाद अब आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी समंदर के रास्ते आने की फिराक में हैं। पाकिस्तान की इस साजिश पर नेवी की सतर्क निगाह है। नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि खुफिया जानकारी मिली है कि जैश-ए-मोहम्मद के अंडरवाटर विंग को ट्रैंड किया जा रहा है, हम इसे ट्रैक रख रहे हैं।

नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि हमें ऐसे इंटेलीजेंस इनपुट मिले हैं कि जैश-ए-मोहम्मद के अंडरवाटर विंग को ट्रेन्ड किया जा रहा है। हम निगरानी रख रहे हैं। साथ ही मैं आश्वस्त करता हूं कि हम पूरी तरह से सतर्क हैं और उनके इरादे असफल करेंगे।

उन्होंने मीडिया से कहा, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद लोगों को पानी के नीचे हमले के लिए प्रशिक्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि 2008 में 26/11 के हमले के बाद, हमने तटीय सुरक्षा की स्थापना की। यह बहुत अच्छा कर रहा है। चूंकि नौसेना समुद्री सुरक्षा के साथ-साथ तटीय सुरक्षा, समुद्री पुलिस और अन्य हितधारकों के साथ समुद्री सुरक्षा के ओवर ऑल इंचार्ज है। हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि समुद्र से कोई घुसपैठ नहीं होगी।

बता दें कि जैश-ए-मोहम्मद वह आतंकी संगठन है जिसने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले की बस से विस्फोटक भरी गाड़ी से हमला किया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए थे।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement