1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नौसेना प्रमुख 20 जुलाई से सिंगापुर, थाईलैंड दौरे पर

नौसेना प्रमुख 20 जुलाई से सिंगापुर, थाईलैंड दौरे पर

 Written By: IANS
 Published : Jul 19, 2015 07:15 pm IST,  Updated : Jul 19, 2015 07:14 pm IST

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर.के.धवन 20 जुलाई से 25 जुलाई तक सिंगापुर और थाईलैंड के दौरे पर रहेंगे। रविवार को जारी आधिकारिक बयान से यह जानकारी प्राप्त हुई है। धवन 20 से 22

नौसेना प्रमुख 20 जुलाई...- India TV Hindi
नौसेना प्रमुख 20 जुलाई से सिंगापुर, थाईलैंड दौरे पर

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर.के.धवन 20 जुलाई से 25 जुलाई तक सिंगापुर और थाईलैंड के दौरे पर रहेंगे। रविवार को जारी आधिकारिक बयान से यह जानकारी प्राप्त हुई है। धवन 20 से 22 जुलाई तक सिंगापुर में होंगे, जहां वह सिंगापुर के रक्षा मंत्री, रक्षाबलों और नौसेना प्रमुख से मुलाकात करेंगे।

इसके बाद वह सिंगापुर सशस्त्रबल प्रशिक्षण संस्थान जाएंगे, जहां फैकल्टी और युवा मध्यम स्तर के अधिकारियों से बातचीत करेंगे। धवन थाईलैंड में वहां के रक्षा मंत्री, रक्षाबलों के प्रमुख और शाही थाई नौसेना के कमांडर इन चीफ से मुलाकात करेंगे।

दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच जिन प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार चल रहा है, उनमें हाइड्रोग्राफी और व्यापक समुद्री क्षेत्र विकसित करना शामिल है।

भारत और थाईलैंड अंडमान सागर में समुद्री सीमा साझा करते हैं। बयान में कहा गया है कि भारत और सिंगापुर के बीच सैन्य समझौते व्यापक रक्षा सहयोग सहित उच्चस्तरीय बातचीत पर आधारित हैं।

बयान के मुताबिक, "दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच सहयोग नौसेना संचालन के पूरे फलक को समाहित कर लेता है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत