1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़ में हुई मुठभेड़ में नक्सली नेता फूल सिंह ढेर

छत्तीसगढ़ में हुई मुठभेड़ में नक्सली नेता फूल सिंह ढेर

 Written By: IANS
 Published : May 01, 2015 06:08 pm IST,  Updated : May 01, 2015 06:13 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर इलाके के कोंडागांव जिले में गुरुवार रात मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक नक्सली नेता को मार गिराया। मारा गया नक्सली नेता फूल सिंह वरदा और धनौरा दलम का

छत्तीसगढ़ में हुई...- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ में हुई मुठभेड़ में नक्सली नेता फूल सिंह ढेर

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर इलाके के कोंडागांव जिले में गुरुवार रात मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक नक्सली नेता को मार गिराया। मारा गया नक्सली नेता फूल सिंह वरदा और धनौरा दलम का कमांडर था। इस दौरान एक अन्य नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बस्तर के आईजी एस.आर.पी. कल्लूरी ने बताया कि गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात कोनगुड़ गांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में नक्सली कमांडर फूलसिंह मारा गया।

उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड और नक्सली साहित्य बरामद किए गए हैं। फूलसिंह कई बड़ी वारदातों में शामिल था। पुलिस ने उसका शव बरामद कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत