1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुप्रिया सुले के भाषण के दौरान आमने-सामने आए NCP के दो धड़े, हुई नारेबाजी

सुप्रिया सुले के भाषण के दौरान आमने-सामने आए NCP के दो धड़े, हुई नारेबाजी

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 22, 2020 01:45 pm IST,  Updated : Feb 22, 2020 01:45 pm IST

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के पैठण शहर में राकांपा सांसद सुप्रिया सुले के भाषण के दौरान पार्टी के दो प्रतिद्वंद्वी नेताओं के समर्थकों ने एक दूसरे के खिलाफ नारे लगाए।

राकांपा सांसद सुप्रिया सुले- India TV Hindi
राकांपा सांसद सुप्रिया सुले (फाइल फोटो) Image Source : PTI

औरंगाबाद (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के पैठण शहर में राकांपा सांसद सुप्रिया सुले के भाषण के दौरान पार्टी के दो प्रतिद्वंद्वी नेताओं के समर्थकों ने एक दूसरे के खिलाफ नारे लगाए। बारामती से सांसद सुले शुक्रवार को जब पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं तभी पार्टी नेता दत्ता गोर्डे के समर्थक और पूर्व विधायक भाऊसाहब वागचुरे के समर्थक आमने-सामने हो गए। 

गोर्डे 2019 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। विरोधी धड़ों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे सुले का भाषण प्रभावित हुआ। सुले ने फिर दखल दिया और दोनों समूहों के कार्यकर्ताओं को शांत किया। नारेबाजी खत्म होने पर सुले ने अपना भाषण जारी रखा और पार्टी कार्यकर्ताओं के इस व्यवहार के लिए उन्हें फटकार लगाई। 

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘राकांपा प्रमुख शरद पवार ने पार्टी को खड़ा करने के लिए अथक प्रयास किए हैं। अगर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फिर से ऐसा बर्ताव किया तो उन्हें मेरा सामना करना होगा।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत