1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक में आई भीषण बाढ़, 26 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया, 5 की मौत

कर्नाटक में आई भीषण बाढ़, 26 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया, 5 की मौत

 Reported By: PTI
 Published : Aug 07, 2019 11:11 pm IST,  Updated : Aug 07, 2019 11:11 pm IST

कर्नाटक के कई हिस्सों में बुधवार को भी भयंकर बाढ़ की स्थिति बनी रही, जिसकी वजह से लगभग 26,000 लोगों को उनके घरों से निकाला गया और पिछले तीन दिनों में बारिश से संबंधित घटनाओं में पांच लोगों की जान जा चुकी है।

Nearly 26K people evacuated in Karnataka, 5 dead in rain...- India TV Hindi
Nearly 26K people evacuated in Karnataka, 5 dead in rain fury

बेंगलुरु: कर्नाटक के कई हिस्सों में बुधवार को भी भयंकर बाढ़ की स्थिति बनी रही, जिसकी वजह से लगभग 26,000 लोगों को उनके घरों से निकाला गया और पिछले तीन दिनों में बारिश से संबंधित घटनाओं में पांच लोगों की जान जा चुकी है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

राज्य में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में बांधों और कर्नाटक में बैराजों और जलाशयों के जल द्वार खोले जाने से बाढ़ आ गई। राज्य में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सड़क और रेल संपर्क प्रभावित हुआ है।

सूत्रों ने बताया कि बेलागावी और उत्तर कन्नड़ जिलों में दो-दो लोगों की जान गई है और शिवमोगा में एक व्यक्ति की मौत हुई है। इससे अब तक बारिश संबंधी घटनाओं में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है।

अग्निशमन और आपातकालीन, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और सेना के कर्मियों सहित बचाव दल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को निकालने में लगे हुए हैं। आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘बचाव दलों ने आज 25,794 लोगों को निकाला। बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत