1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोस्ट वॉन्टेंड गैंगस्टर नीरज बवाना गिरफ्तार

मोस्ट वॉन्टेंड गैंगस्टर नीरज बवाना गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 07, 2015 01:36 pm IST,  Updated : Apr 07, 2015 01:49 pm IST

नई दिल्ली: हत्या, हत्या की कोशिश और जबरन वसूली के दर्जनों मामले में आरोपी दिल्ली के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर नीरज बवाना को मंगलवार तड़के दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया। कई राज्यों

- India TV Hindi

नई दिल्ली: हत्या, हत्या की कोशिश और जबरन वसूली के दर्जनों मामले में आरोपी दिल्ली के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर नीरज बवाना को मंगलवार तड़के दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया। कई राज्यों के पुलिस बवाना को तलाश रही थी।

स्पेशल कमिश्नर (स्पेशल सेल) एस एन श्रीवास्तव ने कहा, 'हमने मंगलवार तड़के नीरज बवाना को गिरफ्तार कर लिया। उसे एक सूचना के बाद मुंडा सड़क से सुबह करीब पौने चार बजे गिरफ्तार किया गया।'

पुलिस ने बताया कि बवाना दिल्ली के सर्वाधिक वांछित गैंगस्टरों में से एक था। बवाना बाहरी, पश्चिमोत्तर और पश्चिमी दिल्ली में कथित रूप से जबरन वसूली करने वालों का गिरोह चलाता था।

उसके भाई राजेश बवाना को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसकी मां और एक अन्य भाई को हाल में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया था।

वे अवैध हथियार लेकर जा रहे थे। उसके गिरोह ने अमित उर्फ भूरा को भगाने में कथित भूमिका निभाई थी। भूरा उत्तराखंड पुलिस की हिरासत से उस समय फरार हो गया था, जब उसे बागपत अदालत ले जाया जा रहा था। पटियाला पुलिस ने कुछ दिन पहले भूरा को गिरफ्तार किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत