1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नेपाल ने हिरासत में लिए 13 भारतीय जवान, TV चैनल भी बैन

नेपाल ने हिरासत में लिए 13 भारतीय जवान, TV चैनल भी बैन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 29, 2015 02:24 pm IST,  Updated : Nov 29, 2015 02:28 pm IST

नई दिल्ली: नेपाल के सीमा प्रहरी बल ने SSB के 13 जवानों को हिरासत में लिया है। साथ ही नेपाल में 42 इंडियन चैनल बैन कर दिए गए हैं और काठमांडू के थिएटर्स में भारतीय

नेपाल: हिरासत में 13...- India TV Hindi
नेपाल: हिरासत में 13 भारतीय जवान, TV चैनल भी बैन

नई दिल्ली: नेपाल के सीमा प्रहरी बल ने SSB के 13 जवानों को हिरासत में लिया है। साथ ही नेपाल में 42 इंडियन चैनल बैन कर दिए गए हैं और काठमांडू के थिएटर्स में भारतीय फिल्मों के शो भी रोक दिए गए हैं। हथियार सहित नेपाल प्रवेश करने के कारण एसएसबी के जवानों को हिरासत में लिया गया है। 2 भारतीय जवानों को सुरक्षित लौटाने के लिए SSB और नेपाल के सीमा प्रहरी बल के अधिकारियों के बीच बैठक जारी है।

42 इंडियन टीवी चैनल बैन

नेपाल सरकार ने केबल टीवी ऑपरेटर्स के जरिए 42 इंडियन चैनल्स को ब्लॉक कर दिया है। ऑपरेटर्स के मुताबिक, भारत की सीमा से नेपाल आ रहे सामान की सप्लाई रोके जाने को लेकर देश में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी का विरोध जताने के लिए चैनल्स पर रोक लगाई गई है। भारतीय गृह मंत्रालय इस घटना के बाद से नेपाली दूतावास के संपर्क में है। बताया जा रहा है कि इन जवानों को भारतीय दूतावास को सौंप दिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत