नई दिल्ली, केंद्र सत्तारूढ़ भारमीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय जौली ने नेपाल में हुई भूकंप त्रासदी पर गहरा शोक व्यक्त किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नेपाल को राहत सामग्री भेजे जाने व अन्य किस्म के सहयोग के लिए तत्परता दिखाए जाने सराहना की। उन्होंने कहा, "हम भारतीय नागरिक मजबूती से नेपाली भाइयों व बहनों के साथ हैं। इस प्राकृतिक आपदा से हुई मौतें व नुकसान पर हम बेहद दुखी व सदमे में हैं। नेपाल हमारा पड़ोसी व मित्र राष्ट्र है। हम उनके सुख-दुख में भागीदार की तरह हैं।"