1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नेस्ले की मैगी फिर फेल, जांच में मिली लिमिट से ज्यादा राख

नेस्ले की मैगी फिर फेल, जांच में मिली लिमिट से ज्यादा राख

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 09, 2016 05:34 pm IST,  Updated : Mar 09, 2016 05:35 pm IST

बाराबंकी: अपनी गुणवत्ता को लेकर पूर्व में सवालों से घिरी रही नेस्ले मैगी ताजा जांच में एक बार फिर नाकाम हो गयी है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि खाद्य एवं औषधि

maggi- India TV Hindi
maggi

बाराबंकी: अपनी गुणवत्ता को लेकर पूर्व में सवालों से घिरी रही नेस्ले मैगी ताजा जांच में एक बार फिर नाकाम हो गयी है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जिले में एक अभियान के तहत गत पांच फरवरी को बाराबंकी के सफेदाबाद कस्बे में एक जनरल स्टोर से मैगी नूडल्स के नमूने लिये थे। उन्होंने बताया कि जांच में नमूने मानक के विपरीत पाये गये हैं।

नियमानुसार मैगी मसाले की राख की मात्रा एक फीसदी होनी चाहिए मगर जांच में यह मात्रा 1.85 प्रतिशत पायी गयी है। यह रिपोर्ट लखनऊ स्थित प्रयोगशाला में जांच के बाद गत 26 फरवरी को जारी की गई है। मनोज ने बताया कि अब संबंधित विक्रेता और नेस्ले कम्पनी को नोटिस भेजा जाएगी। अगर वे इस जांच से असंतुष्ट है तो अपने खर्च पर नमूने को रेफरल लैब में भेज सकते है और वहां की रिपोर्ट अन्तिम मानी जाएगी।

उन्होंने बताया कि अगर एक महीने के अंदर जांच के लिए कम्पनी का विक्रेता की तरफ से कोई अर्जी नही आयेगी तो अपर जिलाधिकारी न्यायालय में मुकदमा दायर कराया जाएगा। इस मामले में पांच लाख रूपये तक का जुर्माना भी किया जा सकता है।

गौरतलब है कि पिछले साल बाराबंकी में ही लिए गए मैगी के नमूनों में स्वास्थ्य के प्रति हानिकारक तत्व पाए गए थे। उसके बाद नेस्ले के इस उत्पाद की बिक्री रोक दी गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत