1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बाजार में फिर से छाने को तैयार मैगी नूडल्स

बाजार में फिर से छाने को तैयार मैगी नूडल्स

 Written By: IANS
 Published : Nov 04, 2015 04:23 pm IST,  Updated : Nov 04, 2015 04:23 pm IST

नई दिल्ली: नेस्ले इंडिया ने बुधवार को कहा कि बंबई उच्च न्यायालय ने मैगी नूडल्स को जो जांच करवाने के लिए कहा था, वह मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में पूरी हो चुकी है और उत्पाद को

इसी महीने बाजार में...- India TV Hindi
इसी महीने बाजार में आएगी मैगी

नई दिल्ली: नेस्ले इंडिया ने बुधवार को कहा कि बंबई उच्च न्यायालय ने मैगी नूडल्स को जो जांच करवाने के लिए कहा था, वह मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में पूरी हो चुकी है और उत्पाद को इसी महीने बाजार में वापस लाने की तैयारी जोरों पर है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा है, "बंबई उच्च न्यायालय ने नव निर्मित मैगी नूडल्स की जांच के लिए जिन जांचों का आदेश दिया था, उसे सभी तीनों प्रयोगशालाओं (नेशनल एक्रीडिएशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग कैलिबरेशन लेबोरेटरीज) में पूरा कर लिया गया है और उसके परिणाम आ चुके हैं।"

नेस्ले कंपनी ने अपने बयान में कहा है, "मैगी नूडल्स मसाला के सभी नमूने जांच में सफल रहे हैं और उसमें सीसा (लेड) की मात्रा तय सीमा से कम पाई गई है।" बयान के मुताबिक, "हम मैगी नूडल्स मसाला को इसी महीने बाजार में फिर से लाने की हर संभव कोशिश करेंगे। हम उन राज्यों में भी काम करेंगे, जहां मंजूरी लेने की जरूरत है या विशिष्ट निर्देश की आवश्यकता है।"

कंपनी ने कहा कि वर्तमान में मैगी का उत्पादन कर्नाटक के नानजंगुड, पंजाब के मोगा और गोवा के बिचोलिम हो रहा है, जबकि हिमाचल प्रदेश के ताहलिवाल और उत्तराखंड के पंतनगर में भी इसके उत्पादन के लिए राज्य सरकार से बातचीत जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत