नई दिल्ली: अमेरिका में न्यू जर्सी के 56 वें गवर्नर फिलिप डनटन मर्फी भारतीय दौरे पर है। अपने इस दौरे पर फिलिप डनटन मर्फी ने अन्य प्रतिनिधियों के साथ जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी और डिप्टी शाही इमाम, सैयद शाबान बुखारी से मुलाकात की।
इस मुलाक़ात के दौरान सभी प्रतिनिधियों ने एक शाही इमाम की महत्वपूर्ण भूमिका को समझा और भारत एवं अमेरिका में सह-सांप्रदायिक सद्भाव के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा की। सभी प्रतिनिधि जामा मस्जिद, दिल्ली की वास्तुकला की सुंदरता देखकर मंत्रमुग्ध रह गए, जो की 1650 और 1656 के बीच मुगल सम्राट शाहजहां द्वारा बनाया गया था।