1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बार डांसर्स को छूना मना है, टच किया तो जेल या 50 हजार का जुर्माना

बार डांसर्स को छूना मना है, टच किया तो जेल या 50 हजार का जुर्माना

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 30, 2016 05:36 pm IST,  Updated : Mar 30, 2016 05:37 pm IST

मुंबई: महाराष्ट्र में बहुत जल्द डांस बार खुलने वाले हैं लेकिन बार खुलने से पहले ही महाराष्ट्र सरकार ने अपने कानून को और सख्त कर दिया है ताकि डांस बारों में अश्लीलता पर अंकुश लगाया

bar dancer
bar dancer

दरअसल महाराष्ट्र सरकार ने ये सख्त कानून इसलिए बनाया है क्योंकि जब पहले मुंबई में डांस बार चलते थे तो वहां पर जमकर अश्लीलता होती थी। कस्टमर स्टेज पर चढ़कर डांसर्स के साथ कई बार बदतीमीजी भी कर देते थे लेकिन कोई सख्त कानून नहीं होने की वजह से कुछ नहीं होता था और बार मालिक भी खामोश रहते थे। यही वजह है कि नए कानून में महाराष्ट्र सरकार ने बार मालिकों पर भी अश्लीलता फैलाने पर सख्त जुर्माने का प्रावधान रखा है।

देना होगा जुर्मान...जाना पड़ेगा जेल

  • कानून का उल्लंघन होने पर बार मालिक दोषी माना जाएगा
  • बार के अंदर अश्लीलता हुई तो बार मालिक पर जुर्माना लगेगा
  • जुर्माने की रकम 25 लाख रुपए तक हो सकती है
  • 25 लाख के जुर्माने के साथ 6 साल की जेल भी हो सकती है

महाराष्ट्र सरकार नया कानून का ड्राफ्ट तैयार कर चुकी है और उसे बहुत जल्द सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा जाएगा ताकि बहुत जल्द मुंबई में एक बार फिर से डांस बार गुलजार हो सकें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत