1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कचरा प्रबंधन के नए नियम जल्द: जावड़ेकर

कचरा प्रबंधन के नए नियम जल्द: जावड़ेकर

 Written By: IANS
 Published : Jan 01, 2016 10:37 pm IST,  Updated : Jan 01, 2016 10:37 pm IST

नई दिल्ली: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा कि सरकार देश के लिए कचरा प्रबंधन के नियम जल्द ही घोषित करेगी, और देश के 66 शहरों में प्रदूषण स्तर मापने के लिए

new rules of waste management soon says Javadekar- India TV Hindi
new rules of waste management soon says Javadekar

नई दिल्ली: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा कि सरकार देश के लिए कचरा प्रबंधन के नियम जल्द ही घोषित करेगी, और देश के 66 शहरों में प्रदूषण स्तर मापने के लिए वायु गुणवत्ता मॉनिटर स्थापित होंगे।

जावड़ेकर ने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बंद कमरे में बैठक से अलग मीडियाकर्मियों से कहा, "कचरा प्रबंधन के नए नियम तैयार हैं। ये नियम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के अनुरूप हैं। ये नियम जल्द ही किसी भी समय घोषित किए जाएंगे।" जावड़ेकर ने कहा कि कचरा प्रबंधन नियम में ठोस कचरा, निर्माण एवं तोड़-फोड़ का कचरा, इलेक्ट्रॉनिक कचरा, प्लास्टिक कचरा, जैवचिकित्सा कचरा और घातक कचरा शामिल हैं। उन्होंने कहा, "प्रदूषण स्तर का पता लगाने के लिए 66 शहरों में व्यापक वायु गुणवत्ता सूचकांक मॉनिटर लगाए जाएंगे। इन शहरों की आबादी 10 लाख से अधिक है।"

जावड़ेकर के पास वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का भी प्रभार है। उन्होंने कहा कि पेरिस में हाल ही में संपन्न हुए जलवायु वार्ता में शामिल पक्षों के 21वें सम्मेलन के बाद काफी काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "पेरिस में जिन कई मुद्दों पर सहमति बनी है, उन्हें एक वास्तविक आकार देने की जरूरत है। उसके लिए देश को दुनिया के साथ सक्रिय रूप से समन्वय बनाने और आवाश्यक कदम उठाने की जरूरत है।" मंत्री ने कहा कि मंत्रालय के अधिकारियों की गहन बैठक में तटीय नियमन क्षेत्र नीति की समीक्षा करने का निश्चय हुआ है, और बातचीत के बाद इसकी समीक्षा की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत