1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. NIA ने ISIS के 13 संदिग्ध हमदर्द गिरफ्तार किए

NIA ने ISIS के 13 संदिग्ध हमदर्द गिरफ्तार किए

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 23, 2016 01:28 pm IST,  Updated : Jan 23, 2016 01:28 pm IST

गणतंत्र दिवस से पहले NIA ने कार्रवाई करते हुए देश के अलग अलग हिस्सों में हमलों की साजिश रचने के मामले में ISIS से सहानुभूति रखने वाले 13 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है।

nia arrests 13 isis suspects- India TV Hindi
nia arrests 13 isis suspects

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस से पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कार्रवाई करते हुए देश के अलग अलग हिस्सों में हमलों की साजिश रचने के मामले में ISIS से सहानुभूति रखने वाले 13 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि कल हिरासत में लिए गए 14 लोगों में से 13 को गिरफ्तार कर लिया गया।

कल स्थानीय पुलिस बलों की मदद से छह शहरों - बेंगलूरू, तुमकुर, मंगलूरू, हैदराबाद, मुंबई और लखनउ में एक साथ 12 ठिकानों पर तलाशी और छापेमारी में इन लोगों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान विस्फोटकों में विस्फोट कराने में उपयोग होने वाले सर्किट बरामद किए गए।

एनआईए ने कहा कि इन जगहों से मोबाइल फोन, लैपटॉप, बेहिसाब नकदी, जिहादी साहित्य और वीडियो एवं बम तैयार करने वाली सामग्री सहित कई चीजें बरामद की गयीं।

एनआईए ने कहा, ये लोग विस्फोटक...हथियार की खरीद का एक चैनल स्थापित करने, आग्नेयास्त्र चलाने के प्रशिक्षण समेत प्रशिक्षिण शिविरों के आयोजन के ठिकाने चिह्नित करने, भारत में पुलिस अधिकारियों, विदेशियों को निशाना बनाने के लिए नयी सदस्यों को प्रोत्साहित करने और भारत के विभिन्न हिस्सों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, कोशिश कर रहे थे।

एनआईए ने कहा कि उसे सूचना मिली थी कि देश के अलग अलग शहरों में कुछ लोग देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी कृत्यों को अंजाम देने के लिए खुद को संगठित कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत