1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. समझौता एक्स. ब्लास्ट मामले में पुरोहित के खिलाफ कोई सबूत नहीं: NIA चीफ

समझौता एक्स. ब्लास्ट मामले में पुरोहित के खिलाफ कोई सबूत नहीं: NIA चीफ

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 20, 2016 07:37 am IST,  Updated : Apr 20, 2016 08:02 am IST

NIA ने कहा कि समझौता विस्फोट मामले में लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित के खिलाफ कोई सबूत नहीं है लेकिन मालेगांव विस्फोट मामले को लेकर उसके खिलाफ जांच जारी है।

samjhauta express- India TV Hindi
samjhauta express

नई दिल्ली: NIA ने कहा कि समझौता विस्फोट मामले में लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित के खिलाफ कोई सबूत नहीं है लेकिन मालेगांव विस्फोट मामले को लेकर उसके खिलाफ जांच जारी है। एनआईए के महानिदेशक शरद कुमार ने कहा, समझौता विस्फोट मामले में उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। वह कभी भी आरोपी नहीं था। मुझे हैरानी है कि समझौता विस्फोट मामले में उसका नाम क्यों जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 2008 में मालेगांव विस्फोट के सिलसिले में एटीएस मुंबई ने पुरोहित के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था और इस मामले में एनआईए जांच कर रहा था।

NIA ने समझौता विस्फोट मामले के सिलसिले में 8 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है जिनमें नभ कुमार सरकार उर्फ स्वामी असीमानंद, दिवंगत सुनील जोशी उर्फ सुनीलजी, रामचंद्र कलसंगरा, संदीप दांगे (दोनों फरार हैं), लोकेश कुमार, कमल चौहान, अमित और राजेंद्र चौधरी शामिल हैं।

मामला 18 फरवरी, 2007 को हरियाणा के पानीपत के पास अटारी एक्सप्रेस (समझौता) ट्रेन में हुए बम विस्फोटों की आपराधिक साजिश से संबंधित है। विस्फोट और उसके बाद ट्रेन के डिब्बों में आग लगने से 68 लोग मारे गए थे और महिलाआं एवं बच्चों सहित 12 ट्रेन यात्री घायल हो गए थे।

दूसरा मामला जिसमें पुरोहित आरोपी हैं वह 29 सितंबर, 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव इलाके में हुए बम विस्फोट से जुड़ा है जिसमें चार लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत