1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पठानकोट अटैक: NIA ने कहा, हमला पुलिस लापरवाही का नतीजा

पठानकोट अटैक: NIA ने कहा, हमला पुलिस लापरवाही का नतीजा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 04, 2016 10:55 am IST,  Updated : Jan 04, 2016 10:55 am IST

NIA ने कहा कि, पठानकोट में आतंकी हमला पुलिस की लीपरवाही थी।

pathankot- India TV Hindi
pathankot

नई दिल्ली: पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकी हमले में NIA ने शुरूआती जांच रिपोर्ट में पुलिस पर सवाल उठाए हैं। NIA ने कहा कि, पठानकोट में आतंकी हमला पुलिस की लीपरवाही थी। SP के आगाह करने के बाद भी पुलिस सतर्क नहीं हुई। पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकी हमले का आज तीसरा दिन है।

सेना और आंतकियों के बीच 50 घंटे से मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के मुताबिक एयरबेस की दो मंजिला बिल्डिंग में आतंकी छिपे हैं। बिल्डिंग को चारों ओर से सेना ने घेरे हुआ है। दो दिन से ज़्यादा का वक़्त बीत चुका है लेकिन अब भी एयरबेस पर सुरक्षा बलों का आतंकियों से एनकाउंटर जारी है। बताया जा रहा है कि आतंकी एक बिल्डिंग मे छुपे हैं जिनकी संख्या 2 तक हो सकती है।

आतंकी हमले पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास 7 RCR पर हाईलेवल बैठक की जिसमें NHA अजीत डोवाल, विदेश सचिव एस जयशंकर समेत तमाम बड़े अधिकारी शामिल हुए थे। इस बैठक में आतंकी हमले से निपटने के साथ ही इसके असर पर भी चर्चा की गई।

पठानकोट हमले में अब तक 4 आतंकी ढेर हो चुके हैं। आतंकियों से मुठभेड़ में 7 जवान शहीद हो गए हैं, जब्कि 20 जवान घायल हुए। 7 शहीदों में 5 DSC के जवान, 1 GARUD और एक NSG कमांडो शामिल हैं।

पठानकोट में शहीद हुए NSG के लेफ्टिनेंट कर्नल का आज अंतिम संस्कार होगा। बम डिफ्यूज करने के दौरान कल उनकी मौत हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत