1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Jalandhar Night Curfew: पंजाब के जालंधर में रात 11 से सुबह 5 बजे के बीच कर्फ्यू जारी रहेगा

Jalandhar Night Curfew: पंजाब के जालंधर में रात 11 से सुबह 5 बजे के बीच कर्फ्यू जारी रहेगा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 06, 2021 04:32 pm IST,  Updated : Mar 06, 2021 05:36 pm IST

पंजाब: जिला प्रशासन के अनुसार कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जालंधर में रात 11 से सुबह 5 बजे के बीच कर्फ्यू जारी रहेगा।

पंजाब के जालंधर में रात 11 से सुबह 5 बजे के बीच कर्फ्यू जारी रहेगा- India TV Hindi
पंजाब के जालंधर में रात 11 से सुबह 5 बजे के बीच कर्फ्यू जारी रहेगा Image Source : PTI

पंजाब: पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जालंधर में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जालंधर में रात 11 से सुबह 5 बजे के बीच कर्फ्यू जारी रहेगा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जालंधर में शनिवार से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू (Jalandhar Night Curfew) लागू रहेगा। इस दौरान लोगों को बेवजह घर से बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। नाइट कर्फ्यू में सिर्फ जरूरी सेवाओं की छूट दी जाएगी। हालांकि, ये नाइट कर्फ्यू कब तक लागू रहेगा इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि कोरोना के खतरे से निपटने के लिए लोगों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। महानगर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अभी थम नहीं रहे हैं। चिंता की बात है कि सबसे ज्यादा नए पॉजिटिव केस स्कूली बच्चों में सामने आ रहे हैं।

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,327 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,11,92,088 हुई। 108 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,57,656 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,80,304 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,08,54,128 है। देश में कुल 1,94,97,704 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

तमिलनाडु में 31 मार्च तक लॉकडाउन

तमिलनाडु सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फरवरी के अंतिम दिन राज्य में 31 मार्च तक लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया। हालांकि, राज्य में कोई नए कड़े नियम लागू नहीं किए गए, बल्कि केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के तहत ही कदम उठाए गए हैं। प्रशासन को कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत