1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उस रात सलमान के इस बॉडीगार्ड ने सबकुछ खो दिया

उस रात सलमान के इस बॉडीगार्ड ने सबकुछ खो दिया

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 08, 2015 01:51 pm IST,  Updated : May 08, 2015 03:38 pm IST

नई दिल्ली: हिट एंड रन मामले में बांबे हाईकोर्ट ने सलमान खान को जमानत दे दी है। इससे पहले सेशंस कोर्ट ने सलमान को पांच साल की सजा सुनाई थी, लेकिन इस पर बांबे हाईकोर्ट

उस रात ने तबाह की...- India TV Hindi
उस रात ने तबाह की रवींद्र की जिंदगी, छीना सबकुछ

नई दिल्ली: हिट एंड रन मामले में बांबे हाईकोर्ट ने सलमान खान को जमानत दे दी है। इससे पहले सेशंस कोर्ट ने सलमान को पांच साल की सजा सुनाई थी, लेकिन इस पर बांबे हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। वहीं इस जमानत ने सलमान खान के पूर्व बॉडीगार्ड रवींद्र पाटिल की यादें ताजा कर दी है। रवींद्र इस मामले में प्रमुख गवाह थे और वो बार बार सलमान से धीरी गाड़ी चलाने का आग्रह कर रहे थे।

इस मामले के प्रमुख गवाह रवींद्र इस दुनिया में नहीं हैं, हालांकि पाटिल की मौत साल 2007 में टीबी के चलते हुई थी, लेकिन उनकी मां सुशीला बाई पाटिल आज भी सलमान को अपने बेटे की मौत का कारण मानती हैं। रवींद्र पाटिल मुंबई पुलिस में कॉन्स्टेबल थे।

गौरतलब है कि करीब 13 साल पुराने इस मामले में सेशंस कोर्ट ने उन्हें लंबे बहस मुबाहिसे के बाद पांच साल की सजा सुनाई थी, हालांकि सलमान की बहन अलवीरा ने तुरंत हाईकोर्ट में यातिका दायर कर अपने भाई को दो दिनों की जमानत दिलवा दी थी।  

------------------------------------------------------

मोी

हिट एंड रन मामले का पाटिल पर था बड़ा दबाव

इस मामले में पाटिल ने अपना बयान अपनी आखिरी सांस तक नहीं बदला था, जानकारी के मुताबिक उनपर सलमान के केस का भारी दबाव था, लोग उनपर अपना बयान वापस लेने को भी कह रहे थे।

इस केस के चलते ही रवींद्र काफी परेशान रहने लगे जिसके कारण उनकी तबियत खराब हो गई। हादसे के बाद उनकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ गई थी। हालात इस कदर बदतर हो चुके थे कि उन्हें भीख मांग कर अपना गुजारा करना पड़ रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत