1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नीरव मोदी का अलीबाग स्थित फार्महाउस सील, यहां पेड़ों पर लटकते थे हीरे!

नीरव मोदी का अलीबाग स्थित फार्महाउस सील, यहां पेड़ों पर लटकते थे हीरे!

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 21, 2018 08:35 pm IST,  Updated : Feb 21, 2018 08:35 pm IST

सीबीआई ने मुंबई से 100 KM दूर अलीबाग में नीरव मोदी के फॉर्महाउस पर छापा मारा। फरार नीरव मोदी के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ उसके फॉर्म- हाउस को सील कर दिया गया।

Nirav modi farm house pic- India TV Hindi
Nirav modi farm house pic

नई दिल्ली: सीबीआई ने मुंबई से 100 KM दूर अलीबाग में नीरव मोदी के फॉर्महाउस पर छापा मारा। फरार नीरव मोदी के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ उसके फॉर्म- हाउस को सीज कर दिया गया। इंडिया टीवी के पास नीरव मोदी के इस आलीशान फॉर्म हाउस की एक्सक्लूसिव तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों को देखकर आपको अंदाजा लगेगा कि 11400 करोड़ का घोटालेबाज नीरव मोदी आपकी कमाई की लूटी गई दौलत से कैसे राजा-महाराजाओं की तरह शाही जिंदगी जीता था। पैसे आपके होते थे और अपने ऐशो आराम पर दोनों हाथों से नीरव मोदी लुटाता था।

किहिम बीच पर नीरव मोदी का फॉर्म हाउस 1.5 एकड़ में फैला हुआ है। इस फॉर्महाउस को देखकर नीरव मोदी की लाइफ स्टाइल के बारे में पता चलता है कि वह किस तरह ऐशो आराम की जिंदगी जीता था। अब फॉर्म हाउस के दरवाजे बंद हो चुके हैं।CBI उसे सीज कर चुकी है और अब जांच एजेंसियों के सिवाय कोई अंदर नहीं जा सकता। नीरव मोदी के फॉर्महाउस के अंदर की भव्यता चौंकाने वाली है। बैंकों से लूटी हुई रकम को नीरव मोदी अपने ऐशो आराम के लिए जमकर लुटाता था। फॉर्महाउस के अंदर नीरव के महलनुमा बंगले के डिजाइन और सजावज के दिखावे पर नीरव मोदी ने करोड़ों रूपए लुटा दिए थे।

नीरव मोदी का बंगला डायमंड के टप्स की डिजाइन जैसा है। नीरव मोदी के इस बंगले का नाम है रोपन्या जो पूरे 12 हजार स्क्वॉयर फीट एरिया में फैला हुआ है। नीरव मोदी के गार्डन में मौजूद पेड़ों पर हीरे लटका करते थे। हीरे के बने करोड़ों के जेवरों को नीरव मोदी अपने गार्डन में सजा कर रखता था। फॉर्महाउस में आने वाले देशी-विदेशी मेहमान पेड़ों पर लटकते हीरों के साथ तस्वीरें खिंचवाया करते थे। हीरे के महंगी-महंगी ज्वैलरी का इस्तेमाल नीरव मोदी गार्डन में मौजूद पेडों की सजावट के लिए किया करता था। फॉर्म हाउस किसी 7 स्टार होटल है...और बंगले के बाहर गार्डन में नीवर मोदी अपने वीवीआईपी गेस्ट को डिनर करवाता था...ज्यादातर मेहमान विदेशों से आया करते थे।

Nirav modi farm house
Image Source : INDIATVNirav modi farm house

नीवर मोदी के बंगले के अंदर एक हॉल बना रखा था..ऑडिटोरियम से लगे हुआ हॉल करीब 3000 वर्गफीट में बना हुआ है। नीरव मोदी के डॉयमंड शो में एक बार में 3000 करोड़ से लेकर 5000 करोड़ के हीरे दिखाया करता था। नीरव मोदी अपने फॉर्महाउस में ऐसे ही डायमंड शो किया करता था और एक शो के दौरान करोड़ों के हीरों की डील पक्की कर लेता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत