1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नीरव मोदी के वकील ने PNB पर फोड़ा ठीकरा, कहा- बैंक ने करोड़ों का कमीशन लेकर भी डील को बताया फ्रॉड

नीरव मोदी के वकील ने PNB पर फोड़ा ठीकरा, कहा- बैंक ने करोड़ों का कमीशन लेकर भी डील को बताया फ्रॉड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 21, 2018 07:46 am IST,  Updated : Feb 21, 2018 08:28 am IST

वकील ने दावा किया है कि पासपोर्ट रद्द हो जाने के कारण नीरव मोदी वापस भारत नहीं लौट पा रहे हैं साथ ही देश छोड़कर भागने की बात पूरी तरह से गलत है।

नीरव मोदी के वकील विजय...- India TV Hindi
नीरव मोदी के वकील विजय अग्रवाल।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी और गीतांजलि समूह के प्रमुख मेहुल चोकसी से जुड़ी 120 शेल कंपनियों की जांच शुरू कर दी है। आयकर अधिकारियों ने दावा किया है कि मोदी से जुड़ी दो कंपनियों को साइप्रस, मॉरीशस और सिंगापुर की कंपनियों से 2013 और 2014 के बीच 555 करोड़ रुपये मिले हैं। तो वहीं नीरव मोदी के वकील विजय अग्रवाल मीडिया के सामने आकर पीएनबी पर ही जमकर बरस पड़े। विजय ने मीडिया से बात करते हुए पीएनबी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नीरव मोदी देश छोड़कर नहीं भागे। वो बिजनस के चलते देश से बाहर गए थे लेकिन बाद में पासपोर्ट रद्द होने के कारण वापस लौटकर नहीं आ सके। उन्होंने पूछा कि अपना 5600 करोड़ रुपए का बिजनस छोड़कर नीरव देश छोड़कर क्यों भागेंगे। इसके बाद पीएनबी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बैंक ने इस सारे मामले को गलत ढंग से पेश किया है।

बैंक ने कमर्शियल लेन-देन को फ्रॉड की तरह पेश किया है। जबकि ना सिर्फ उसे इस सारे मामले की जानकारी थी बल्कि इस लेन-देन में बैंक ने करोड़ों रुपए का कमीशन भी लिया। कुछ समय पहले सामने आए पीएनबी (पंजाब नेशनल बैंक) के 11,300 करोड़ रुपये के घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो और ईडी द्वारा मोदी और उसके मामा चोकसी तथा मोदी और गीतांजलि समूह के निदेशकों की जांच की जा रही है। जांच शुरू होने से पहले ही मोदी और चोकसी दोनों अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इस साल जनवरी के शुरू में ही देश से फरार हो गए। इस घोटाले में जांच एजेंसियां बैंक से जुड़े तमाम अधिकारियों से भी पूछताछ कर रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत