1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 5-8 मई के बीच होंगी NIT श्रीनगर में गैर कश्मीरी छात्रों की परीक्षा

5-8 मई के बीच होंगी NIT श्रीनगर में गैर कश्मीरी छात्रों की परीक्षा

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 19, 2016 08:29 am IST,  Updated : Apr 19, 2016 08:29 am IST

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) ने राज्य के बाहर के छात्रों के लिए परीक्षाओं के नये कार्यक्रम की घोषणा की।

nit srinagar announces new exam dates for non kashmiri...- India TV Hindi
nit srinagar announces new exam dates for non kashmiri students.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) ने राज्य के बाहर के छात्रों के लिए परीक्षाओं के नये कार्यक्रम की घोषणा की। संस्थान में हाल में हुए विवाद को देखते हुए इस महीने की शुरूआत में इन छात्रों ने अपनी परीक्षाएं छोड़ दी थीं।

एनआईटी प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर डाले गए एक आदेश में कहा कि परीक्षाओं में हिस्सा ना ले पाए छात्रों की माइनर-वन परीक्षा 5 से 8 मई के बीच आयोजित की जाएगी।

राज्य के बाहर के सैकड़ों छात्रों के परीक्षाएं छोड़ने के बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने उन्हें परीक्षाओं में दोबारा बैठने के लिए नयी तारीखें उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। संस्थान प्रशासन ने एक दूसरे आदेश में घोषणा की कि सामान्य कक्षा संबंधी कामकाज 25 अप्रैल से बहाल हो जाएगा।

गत 31 मार्च को T20 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में वेस्टइंडीज के हाथों भारत की शिकस्त को लेकर संस्थान के छात्रों के दो समूहों में संघर्ष हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत