1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अश्लील वीडियो वायरल होने पर जेल अधीक्षक को नीतीश ने किया सस्पेंड

अश्लील वीडियो वायरल होने पर जेल अधीक्षक को नीतीश ने किया सस्पेंड

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 17, 2016 08:24 am IST,  Updated : Mar 17, 2016 08:24 am IST

नीतीश कुमार ने किशनगंज के जेल अधीक्षक कृपाशंकर पांडेय को निलंबित करने और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जेल अधीक्षक पांडेय का एक किशोरी के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो गया था।

nitish kumar- India TV Hindi
nitish kumar

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किशनगंज के जेल अधीक्षक कृपाशंकर पांडेय को निलंबित करने और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि जेल अधीक्षक पांडेय का एक किशोरी के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो गया था।

दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि गृह विभाग के प्रधान सचिव और पुलिस महानिरीक्षक जेल को किशनगंज जेल अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने तथा उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। नीतीश ने कारवाई में देरी होने पर अपनी नाराजगी भी जताई।

गौरतलब है कि जेल अधीक्षक का एक नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करते एक वीडियो मंगलवार को सोशल साइट पर वायरल हो गया था। वीडियो वायरल होने के बाद किशनगंज के पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) कामिनी बाला को जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया। सूत्रों के अनुसार, एसडीपीओ ने अपनी रिपोर्ट में जेल अधीक्षक के आचरण को घोर आपत्तिजनक माना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत