1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सरकार ने किसी फूल को राष्ट्रीय पुष्प का दर्जा नहीं दिया: नित्यानंद राय

सरकार ने किसी फूल को राष्ट्रीय पुष्प का दर्जा नहीं दिया: नित्यानंद राय

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 10, 2019 06:04 pm IST,  Updated : Jul 10, 2019 06:04 pm IST

सरकार ने किसी फूल को राष्ट्रीय पुष्प का दर्जा नहीं दिया है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा को बुधवार को एक लिखित प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। 

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image

नयी दिल्ली: सरकार ने किसी फूल को राष्ट्रीय पुष्प का दर्जा नहीं दिया है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा को बुधवार को एक लिखित प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की 30 मई 2011 की अधिसूचना के द्वारा ‘‘बाघ’’ को राष्ट्रीय पशु और ‘‘मोर’’ को राष्ट्रीय पक्षी के रूप में अधिसूचित किया गया है। 

राय ने बताया कि ‘‘राष्ट्रीय पुष्प’’ के संबंध में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। आपको बता दें कि इससे पहले लोग कमल को राष्ट्रीय पुष्प मानते रहे हैं। लेकिन अब सरकार की तरफ से इस तरह की जानकारी सामने आने के बाद राष्ट्रीय फूल को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है क्योंकि सरकार ने किसी फूल को राष्ट्रीय पुष्प का दर्ज नहीं दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत